फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बालिकाओं को अधिकारों के प्रति सजग रहना जरूरी

Sat, 08 Nov 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मिशन शक्ति-5.0 के तहत महिला कल्याण विभाग के निर्देश पर सखी वन स्टॉप सेंटर की ओर से शहर के साईं इंटर कॉलेज में जागरुकता कार्यक्रम हुआ। वन स्टॉप सेंटर की काउंसलर पूर्णिमा व स्टाफ नर्स आशा ने विधिक सहायता, चिकित्सीय सुविधा, परामर्श आदि की जानकारी दी। साथ ही वूमेन पॉवर हेल्पलाइन-1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, स्वास्थ्य सेवा-102 व एंबुलेंस सेवा-108 के बारे में बताया। प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू ने कहा कि बालिकाओं को अपने अधिकारियों के प्रति सजग रहना चाहिए। प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने दहेज अधिनियम, महिला हिंसा पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर प्रो. मैराज खान, प्रवीण वाजपेयी, प्रदीप सिंह, आदर्श सोनकिया, रविंद्र कुमार, शशिकांत अग्रवाल, अशीष चौरसिया, लोकेश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें