फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हॉकी में सुल्तानपुर ने जालंधर को 1-0 से हराया

Sun, 16 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 15 एमएएचपी 12 परिचय-हॉकी में गेंद पाने को जूझते ​​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कस्बा चरखारी में चल रहे अखिल भारतीय हाॅकी टूर्नामेंट में शनिवार को सुल्तानपुर व जालंधर की टीम के बीच कांटे का मुकाबला रहा। मैच में सुल्तानपुर की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

खेल के चौथे क्वार्टर के 9वें मिनट में लेफ्ट आउट साइड से मिले शानदार पास को सुल्तानपुर के कुनाल ने गोलकीपर को छकाते हुए गेंद को गोल पोस्ट के अंदर कर दिया और अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। एक जीरो से पिछड़ने के बाद खेल में काफी तेजी दिखाई दी। खेल के अंतिम क्षण में जालंधर को एक मौका पेनाल्टी कार्नर के रूप में मिला लेकिन यह गोल में तब्दील नहीं हो सका। इसी के साथ सुल्तानपुर की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीत गई। इस मौके पर रमजान सौदागर, कल्लन, नरेश पाठक, कुलदीप भटनागर, सादिक इस्लाम, हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें