फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बीएलओ एप पर गणना प्रपत्रों को किया जाए डिजिटल

Sun, 16 Nov 2025 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। जिला निर्वाचन अधिकारी गजल भारद्वाज ने शनिवार को मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) संबंधी कार्य को देखा। उन्होंने बीएलओ एप पर गणना प्रपत्रों (ईएफ) को डिजिटलाइजेशन किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनतंत्र इंटर कॉलेज कुलपहाड़ का निरीक्षण किया गया। इस कॉलेज के मतदान केंद्र में (285 से 290 तक) छह मतदेय स्थल है। उन्होंने सभी बीएलओ के रजिस्टर को देखा। बीएलओ एप में गणना प्रपत्रों का वितरण व ईएफ डिजिटल करने के निर्देश दिए। बीएलओ व सुपरवाइजरों से जानकारी ली।
इसके बाद उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय लाड़पुर का निरीक्षण किया। इस केंद्र में (295 व 296) दो मतदेय स्थल हैं। बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित मिले। तहसीलदार को ईएफ डिजिटल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार, तहसीलदार प्रमित सचान, सुपरवाइजर गयाप्रसाद, मलखान सिंह, बीएलओ राकेश सक्सेना, प्रेमनारायण, भरतराज, विमल सोनी, स्नेहलता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें