फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना अजनर के भगारी गांव में कर्ज से परेशान किसान ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव खेत में लगे बबूल के पेड़ में रस्सी के फंदे पर झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के थाना नौगांव के नेगवां गांव निवासी रूप सिंह (40) अजनर थाना क्षेत्र के भगारी गांव में 25 बीघा भूमि बटाई पर लिए था। इस वर्ष उसने गेहूं व चना की फसल बोई थी लेकिन फसल खराब हो जाने से बेहद कम पैदावार हुई थी। जिससे किसान परेशान रहता था।
मंगलवार की रात रूप सिंह ने खेत में लगे बबूल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। थाना अजनर के एसएसआई रामप्रताप यादव ने घटनास्थल की जांच की। पेड़ के पास से एक कीटनाशक व खाली जग बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के बहनोई मुन्ना यादव ने बताया कि कई वर्षों से खेती में सही उपज न होने से रूप सिंह ने गांव के साहूकारों से करीब डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। जिसकी अदायगी की चिंता उसे सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें