श्रीनगर। शासन के निर्देश पर जनपद में शराब की दुकानें खोल दी गई हैं। जिससे शराब खरीदने के लिए दुकानों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। पियक्कड़ो ने दो-चार दिन के लिए स्टाक रख लिया है। शराब की दुकान पहुंच रहे लोग कोविड प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बिना लाइन, मॉस्क के शराब की बिक्री की जा रही है।
लॉकडाउन के दौरान शासन ने शराब की दुकानों को बंद करने के आदेश कर दिए थे इससे शराब का सेवन करने वाले खासा परेशान थे। शासन ने अर्थव्यवस्था का हवाला देते हुए शराब की दुकानें खोलने के आदेश जिला अधिकारी को दे दिए थे जिलाधिकारी के आदेश के बाद सुबह 7 से 11 बजे तक शराब की दुकानें खुल रहीं है। बुधवार को कस्बे में मेड़ता रोड के पास शराब की दुकान भीड़ देखने को मिली। शराब की दुकानों पर लोग बिना मॉस्क के पहुंच रहे हैं। पुलिस ठेकों पर कोविड नियमों का पालन नहीं करा पा रही है। (संवाद)