फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)। थाना पनवाड़ी के भरवारा गांव में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मृतक बुधवार की देर शाम घर से लापता हो गया था। पूरी रात परिजनों के तलाश करने के बाद सुबह गांव के बाहर युवक का शव मिला। सूचना के तीन घंटे बाद पुलिस के पहुंचने से लोगों में आक्रोश दिखा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भरवारा गांव निवासी तुलसीदास अहिरवार मजदूरी करता है। बुधवार देर शाम उसका पुत्र रामबाबू (22) घर से लापता हो गया। रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कहीं कोई सुुराग नहीं लगा। गुरुवार की सुबह उसका शव अर्जुन सहायक परियोजना पुल के पास निकले नाले के पास पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकता मिला। एसआई शेरे आलम खां ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के पिता ने बताया कि उसकी गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसका पुत्र शाम को घर से निकला था और रातभर नहीं आया। बेटे ने फांसी क्यों लगाई यह किसी के समझ नहीं आ रहा है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें