फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बाजार लगाए दुकानदारों पर पुलिस ने चटकाई लाठियां

विज्ञापन
दुकानदार पर लाठी चटकाता पुलिसकर्मी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। लॉकडाउन व सामाजिक दूरी का उल्लंघन करना रविवार को ग्रामीणों को महंगा पड़ गया। कई दिनों से ग्राम पिपरामाफ में बाजार लगाकर सब्जी बेच रहे दुकानदारों पर पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाईं। इससे मंडी में भगदड़ मच गई। पुलिस ने दोबारा भीड़ लगने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अवधेश तिवारी व पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार प्रधानों के सहयोग से एनाउंस कराकर लॉकडाउन का पालन कराने के निर्देश दे रहे हैं, लेकिन प्रशासन की सख्ती का असर विकासखंड कबरई के ग्राम पिपरामाफ में नहीं हुआ। रविवार को साप्ताहिक बाजार में सब्जी व अन्य किराना दुकानदार दुकानें सजाकर बैठ गए।
खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ एकत्र होने पर ग्राम प्रधान व अन्य लोगों ने पहले विक्रेताओं को समझाया। न मानने पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाते हुए सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कुछ दुकानदारों के दुकान बंद न करने पर पुलिस ने लाठी भांजकर दुकानदारों खदेड़ दिया। तमाम दुकानदार अपना सामान छोड़कर भाग निकले। थाना प्रभारी का कहना है कि इसके पूर्व रविवार को भी स्थानीय लोगों व आसपास के क्षेत्र में हाट बाजार न लगाने की चेतावनी दी गई थी। कुछ लोग निर्देशों का लगातार उल्लंघन कर रहे थे। इस पर दुकानदारों को खदेड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें