फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्कूलों में ऊर्जा बचत का पाठ पढ़ेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित परिषदीय विद्यालयों में माह नवंबर में विद्यार्थियों को ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यालयों में विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत ईको क्लब्स फॉर मिशन लाइफ के तहत ऊर्जा टीम का गठन किया जाएगा। टीम के सदस्य विद्यालय समय समाप्त होने के बाद सभी बिजली उपकरणों को बंद करना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने इसको लेकर निर्देश जारी किए हैं। ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों में पोस्टर, बैनर व नोटिस बोर्ड का इस्तेमाल किया जाएगा। विद्यार्थियों को बिजली बचत का महत्व बताने के साथ घरों में भी ऊर्जा की खपत कम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विद्यालयों में सोलर पैनल लगवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा। माह नवंबर में निर्धारित गतिविधियों के तहत प्रथम शनिवार को बिजली बचत के विषय पर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को बिजली की अनावश्यक खपत रोकने व पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें