फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छात्र-छात्राएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। कस्बा पनवाड़ी क्षेत्र के कोहनिया-रूरीकलां मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार छह छात्र-छात्राएं व चालक घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। ई-रिक्शा चालक शिवम जीआईसी पनवाड़ी और अन्य विद्यालयों से छुट्टी होने के बाद छात्र-छात्राओं को गांव छोड़ने जा रहा था। तभी गौरेया दाई मंदिर के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। रफ्तार तेज होने से ई-रिक्शा पलट गया। इससे छात्र-छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाल इलाज के लिए सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया। घायलों में छात्र नैतिक, छात्रा रितेश, अनामिका, छाया, मेघा, दीपांजलि व ई-रिक्शा चालक शामिल हैं। अनामिका की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है। (संवाद)
विज्ञापन

-
तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान शैलेंद्र राजपूत निवासी मुढ़ारी को पकड़ा। जिसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें