फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुंदेली लोक विधाओं की प्रस्तुतियों से छात्रों ने मोहा मन

Wed, 11 Feb 2026 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। मुकुंद फाउंडेशन व वीणापाणि संगीत विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में शहर के रामलीला मैदान स्थित रामालय में महोबा जनपद सृजन दिवस पर सांस्कृतिक समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान छात्रों ने बुंदेली लोक विधाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मनमोह लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुकुंद फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी, डॉ. राजेश भट्ट, रामदत्त तिवारी, मुकेश गुप्ता व बाबा पुरवार ने किया। इस दौरान वीणापाणि संगीत विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बुंदेलखंड की विविध लोक कलाओं की प्रस्तुतियां दीं। युवा महोत्सव में उत्तर प्रदेश में आल्हा गायन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य पर रोटी बैंक के संस्थापक मुट्टन चचा, उत्कृष्ट सामाजिक व सांस्कृतिक योगदान के लिए डॉ. राजेश भट्ट को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें