फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से छात्र की मौत

Sun, 28 Aug 2016 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
नदी में शव की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना पनवाड़ी के ग्राम बिजरारी में छतेसर नदी में नहाते समय एक छात्र के गहराई में चले जाने से उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी वह छात्र को नहीं बचा सके। पांच घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने छात्र का शव बरामद किया। थाना पनवाड़ी के ग्राम बिजरारी निवासी आशाराम कुशवाहा (18) पुत्र धर्मदास कुशवाहा कक्षा 11 का छात्र है। वह रविवार को छतेसर नदी में नहाने गया था। कपड़े
विज्ञापन


साफ करने के बाद जैसे ही वह नहाने लगा तभी उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। आसपास नहा रहे लोगों ने नदी में कूदकर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन, नदी के तेज बहाव के कारण वह छात्र को नहीं बचा सके। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार रामजी ने गोताखोरों को बुलाया। बेलाताल से पहुंचे गोताखोर पांच घंटे बाद शव निकाल कर लाए। पुलिस ने शव  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्र के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें