फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गणित व रीजनिंग के प्रश्न हल करने में छूटा पसीना

विज्ञापन
फोटो 10 एमएएचपी 05 परिचय-तीसरे दिन जीजीआईसी केंद्र से आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी
विज्ञापन
महोबा। पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा जिले के पांच केंद्रों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। बुधवार को तीसरे दिन की परीक्षा में गणित और रीजनिंग के कुछ प्रश्न कठिन आने से परीक्षार्थियों का पसीना छूट गया। वहीं सामान्य ज्ञान व हिंदी के प्रश्न सरल रहे।
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। इस दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। केंद्रों में सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्षों में प्रवेश दिया गया। पहली पाली में पंजीकृत 2,064 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 1,606 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 458 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में पंजीकृत 2,064 अभ्यर्थियों में से 1,602 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि 462 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बुधवार को अपर पुलिस महानिदेशक ज्योति नारायण, डीएम गजल भारद्वाज और एसपी शशांक सिंह ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुकुंद लाल राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समेत अन्य परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश प्रक्रिया, केंद्रों पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी व परीक्षा कक्षों में परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन



कानपुर नगर निवासी संदीप यादव ने बताया कि वह ट्रेन से परीक्षा देने के लिए महोबा आए। प्रश्न पत्र ठीक था। कुछ प्रश्न कठिन होने के चलते परेशानी हुई। सभी प्रश्न हल किए। परीक्षा में सफलता की उम्मीद है।
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट सड़क निवासी सौरभ यादव ने बताया कि वह बस से महोबा आए। आने में कोई दिक्कत नहीं हुई। रीजनिंग के प्रश्न कठिन रहे। गणित के प्रश्न हल करने में समय लगा।
फोटो 10 एमएएचपी 09 परिचय-ऋृषि मिश्रा। संवाद
कानपुर निवासी ऋषि मिश्रा ने बताया कि प्रश्न पत्र अच्छी तरह बन गया। गणित के कुछ प्रश्नों ने उलझाया जिन्हें हल करने में समय लगा। सफलता की उम्मीद है। बस में आधा किराया लिया गया।

फोटो 10 एमएएचपी 05 परिचय-तीसरे दिन जीजीआईसी केंद्र से आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी

फोटो 10 एमएएचपी 05 परिचय-तीसरे दिन जीजीआईसी केंद्र से आरक्षी भर्ती परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें