फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तालाब में नहाते समय गहराई में जाने से महिला की मौत

विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 03 परिचय-पानकुंवर (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने गई महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजन में चीख-पुकार मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिजहरी निवासी पानकुंवर (65) गांव के नए तालाब में सुबह करीब 10 बजे गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गई थी। वह तालाब के किनारे बैठकर स्नान कर रही थी। इसी दाैरान पैर फिसलने से वह गहराई में चली गई। बाहर निकलने का प्रयास करने के दौरान साड़ी का पल्लू तालाब में पड़ी किसी वस्तु में फंस गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़े और परिजन को सूचना देते हुए महिला को बाहर निकालने का प्रयास किया। आधा घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला जा सका। अचेत अवस्था में परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
नाती शशिकांत ने बताया कि दादी की तालाब में डूबने से मौत हुई है। थानाध्यक्ष जयचंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें