फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: दबंगों ने दंपती समेत छह को पीटा, 13 के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दबंगों ने दंपती समेत छह लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना अजनर के लड़पुरा गांव निवासी रामशंकर यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 जून की रात आठ बजे चंदन यादव नशे की हालत में दरवाजे पर आया और उसकी पत्नी रेखा के साथ मारपीट की। विरोध करने पर चंदन यादव ने अपने साथी साहब सिंह, अक्षर व हरचरन को बुला लिया। चारों ने रामशंकर, उसकी पत्नी, पड़ोसी उमाशंकर व कालीचरन पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दूसरी घटना में शहर के बजरंग नगर निवासी भरत नगायच ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि जन्मदिन पर उसका बेटा आयुष साथियों के साथ बड़ी चंद्रिका मंदिर दर्शन करने गया था। रास्ते में भूपेंद्र कुशवाहा, ऋतिक और पांच अन्य लोगों ने आयुष को रोक लिया। बाद में बंधक बनाकर बेरहमी से मारा पीटा। कोतवाली प्रभारी मनीष पांडेय ने बताया कि सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अन्य घटना में शहर के मोहल्ला मलकपुरा निवासी शनि कुशवाहा ने तरुण व उसके साथी पर रास्ते में रोककर मारपीट का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें