फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: पेयजल समस्याओं का तत्काल कराएं निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
- जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्याें की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के तहत कराए जा रहे कार्यों को लेकर बैठक हुई। उन्होंने सभी कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजरों को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु में ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही पेयजल समस्या का तत्काल निराकरण कराते हुए नियमित पेयजलापूर्ति कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम ने शिवहर ग्राम समूह पेयजल योजना, धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना, लहचूरा-काशीपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना, सलइया-नथूपुरा ग्राम समूह पेयजल योजना व कबरई ग्राम समूह पेयजल योजनाओं के कार्यों और गांवों में की जा रही नियमित जलापूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने धवर्रा-सिजवाहा ग्राम समूह पेयजल योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए कि शीघ्र ही आवश्यक मैन पावर व मशीनरी लगाकर योजना के सभी शेष काम को पूरा कराकर योजना के सभी ग्रामों में नियमित पेयजल आपूर्ति कराएं। अन्यथा की स्थिति में कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्राप्त लंबित शिकायतों और असंतुष्ट फीडबैक के संबंध में सभी कार्यदायी संस्थाओं से नाराजगी जताते हुए गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम नमामि गंगे सूर्यकांत त्रिपाठी, डीपीआरओ चंद्रकिशोर वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें