फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखा से तंगहाली में फंसे पशुपालक

Mon, 11 Apr 2016 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
समस्या बताते पशुपालक घसीटाराम कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूखा से पशुपालक आर्थिक तंगी में फंसने लगे हैं। फसलें मारी जाने से चारा भूसा का विकराल संकट है। ऐसे में पशुपालक अच्छी नस्ल के पशुओं को कम दामों में बेचने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन


जिले में सूखा पड़ा है। किसानों के खुद केे परिवार केे लिए दो जून की रोटी जुटाना मुश्किल हो रहा है। यह मवेशियों के लिए भी चारा भूसा का बंदोबस्त नहीं कर पा रहे हैं। इस मुश्किल में यह मवेशियों को औने पौने दामों में बेचकर रोजगार की तलाश में शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं।

पशुपालकों का कहना है कि दूध से चारा भूसा महंगा है। 40 से 50 रुपये प्रति लीटर बिकने वाले दूध से मवेशियों की देखरेख नहीं हो पा रही है। इससे मवेशियों को बेच रहे हैं।  सरकार की योजना के तहत मिलने वाला भूसा पर्याप्त साबित नहीं हुआ।
विज्ञापन



परथनिया के 70 वर्षीय घसीटा और इनके बेटे रामप्रकाश ने बताया कि छह हेक्टेयर खेती के बाद भी चारा भूसा नहीं है। भूसा आसपास भी ढूंढे नहीं मिल रहा। पेट न भर पाने से दोनों वक्त छह लीटर दूध देने वाली भैंस दो लीटर ही दूध दे रही है। सरकार से भूसा मिलने की उम्मीद थी। यह पूरी नहीं हुई। भूसा चारा के संकट से दो मवेशी बेच दिए हैं। परिवार के गुजारा के लिए मजदूरी करना पड़ रही
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें