कस्बे के छंगा तिराहा में किराने की एक दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग में चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड और ग्रामीणाें की दो घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।
कस्बा निवासी तारकेश्वर गुप्ता की छंगा तिराहे में तारकेश्वर ट्रेडर्स के नाम से किराना की दुकान है। रविवार की देर शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। तभी शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। दुकान से आग की लपटें और धुआं निकालता देख ग्रामीणाें ने शोर मचाना शुरू किया और आग की सूचना दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में जुट गए । लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। ग्रामीणाें ने घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंचे दमकल जवानाें और ग्रामीणाें की दो घंटा मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक दुकान में रखे डेढ़ लाख रुपये नगदी, डेढ़ लाख रुपये की सिगरेट व अन्य सामान सहित चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।