फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेक वितरण में धांधली के विरोध में किया प्रदर्शन

Tue, 12 May 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। लेखपाल द्वारा चेक वितरण में अनियमितता और धांधली किए जाने के विरोध में किसानाें ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। साथ ही जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले की जांच कराकर लेखपाल को निलंबित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के ग्राम सिरसी खुर्द निवासी रामआसरे, जगप्रसाद, पहलवान सिंह, श्याम बिहारी मिश्रा, हरिप्रताप सिंह, रजवा सहित दो दर्जन से अधिक किसानाें ने सोमवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। पत्र में बताया कि ग्राम सिरसी खुर्द में लेखपाल द्वारा कृषि राहत अनुदान की चेकाें के वितरण में अनियमितताएं और धांधली की जा रही है। उन्होंने बताया कि चेक वितरण में किसी को दो बार चेक मिल गई तो किसी किसान को एक भी चेक नसीब नहीं हुई है। जिससे किसानाें में खासा आक्रोश है। किसानों ने बताया कि एक ही खाते में शामिल बराबर भूमि वाले भाइयाें में किसी को अधिक तो किसी को कम धनराशि की चेकें वितरित की गई हैं। आरोप है कि लेखपाल अपने चहेताें की मनमाफिक अधिक धनराशि की चेकें बना रहे है। किसानाें ने जिलाधिकारी बीरेश्वर सिंह से  मामले की जांच कराते हुए दोषी लेखपाल को निलंबित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें