फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे के शिकार लोगों के लिए भंडारा शुरू

Thu, 28 Jan 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में सूखा पीड़ित गरीब और वृद्ध असहायों की मदद के लिए क्रेशर व्यापारियों ने डीएम के आह्वान पर हाईवे किनारे नि:शुल्क भंडारा शुरू किया है। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह की समाजसेवियों और उद्यमियों से सूखा पीड़ितों की मदद की अपील अब रंग ला रही है।
विज्ञापन



कलशहा बाबा स्थल पर कस्बे के क्रेशर व्यापारियों ने अनिश्चितकाल तक नि:शुल्क भोजन मुहैया कराने का सकंल्प लेकर भंडारा शुरू किया है। क्रेशर यूनियन के अध्यक्ष रघवेंद्र सिंह ने खनिज विभाग के सर्वेयर अशोक मौर्या और मनोज यादव की मौजूदगी में भंडारा शुरू किया।


भंडारा में सैकड़ों वृद्ध, असहाय, गरीबों को भोजन कराया गया। भंडारा की व्यवस्था में अशोक जेम्स,रामकुमार, प्रदीप अग्रवाल, वसीम भाई, देवेंद्र शिवहरे, दिनेश गुप्ता, शिवपाल तिवारी, गोपालदत्त पांडेय, कंधी यादव, ररामकिशोर सिंह आदि व्यापारी ने योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें