महोबा। डीएम गजल भारद्वाज ने गर्मी के मौसम को देखते हुए गुरुवार को सभी खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि तालाबों का खोदाई का कार्य जल्द शुरू कराया जाए। साथ ही नदियों व झीलों का पुनः जीर्णोद्धार कराएं।
डीएम ने कहा कि गांवों में मिनी स्टेडियम का कार्य शुरू किया जाए ताकि गांव में ही बच्चों को खेलने के लिए स्टेडियम का लाभ मिल सके। गोशालाओं में पशुओं के लिए टिनशेड की व्यवस्था, चारा बोआई, पशुओं के लिए शुद्ध पीने का पानी और भूसा की व्यवस्था करें। गोशालाओं के सभी कैमरे चालू हालत में रहें। मनरेगा व अन्य योजना से प्रत्येक ब्लॉक से 20 विद्यालयों का बाउंड्रीवॉल का उच्चीकरण करया जाए। बैठक में एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज, एडीएम नमामि गंगे मोईनुल इस्लाम, सीडीओ बलराम कुमार, डीडीओ पंकज यादव आदि मौजूद रहे।