फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: स्कूल बैंड प्रतियोगिता में संत जोसफ ने मारी बाजी

विज्ञापन
फोटो 09 एमएएचपी 18 परिचय-प्रतियोगिता में बैंड बजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन करतीं छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
महोबा। शहर के जीजीआईसी में बुधवार को जनपद स्तरीय स्कूल बैंड प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य सरगम खरे व नोडल अधिकारी अमित राजपूत ने कराया। इस दौरान संत जोसफ, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज और जीजीआईसी महोबा की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 61 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर शानदार बैंड प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में टीमों का मूल्यांकन ड्रेस, उपकरण, मार्चिंग, फॉर्मेशन, वादन की गुणवत्ता, प्रस्तुतीकरण, समय-सीमा प्रदर्शन पूर्व करने जैसे विभिन्न मानकों पर किया गया।
संत जोसफ की टीम सौ में से 90 अंक प्राप्त कर विजेता बनी जबकि जीजीआईसी महोबा 77 अंकों के साथ दूसरे व सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज की टीम 59 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में अमित राजपूत, विमला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें