ड्यूटी के दौरान उपनिरीक्षक सुनील तिवारी
- फोटो : MAHOBA
श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात सुनील तिवारी कोरोना से बचाव के लिए गीत गाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जागरूक करने का यह तरीका लोगों में चर्चा का विषय बना है। उनके गाए हुए गीत का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
उपनिरीक्षक सुनील तिवारी को श्रीनगर कस्बे की जिम्मेदारी दी गई है। वे जिम्मेदारी बखूबी निभा रहे हैं और लॉकडाउन का उल्लंघन न करने के लिए सबको हिदायत दे रहे हैं। इसके अलावा वे गीत गाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में उनका गीत महामारी है कोरोना इससे तुम डरोना, बैठो तुम अपने घरों में कुछ भी करो ना गीत की सराहना हो रही है।