नैपकिन यूनिट में काम करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2013 में नैपकिन यूनिट श्रीनगर में शुरुआत की गई थी। यूनिट का शिलान्यास तत्कालीन जिलाधिकारी डा. काजल ने किया था। इसके बाद प्रदेश के 44 जिलों में नैपकिन यूनिट के उत्पादन केंद्र की शुरुआत हुई। जहां पर नैपकिन और मैटरलिटी (पैड) बनाने का कार्य शुरू हुआ।
प्रदेश के सभी 74 केंद्रों में नैपकिन यूनिट चल रही है। जिसमें श्रीनगर यूनिट को उत्कृष्ट पाए जाने पर प्रदेश में महोबा यूनिट को पहला स्थान मिला है। 2013 में शुरू हुई यूनिट में दो दर्जन से ज्यादा महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। श्रमिक महिलाओं की मेहनत और लगन के चलते इस यूनिट ने प्रदेश में श्रीनगर कस्बे के साथ साथ जिले का भी नाम रोशन किया है।
जिसके चलते जिला पंचायत राज्य अधिकारी पीएन दीक्षित और यूनिट के प्रबंधक अनिल सिंह सेंगर को पांच जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ स्थित अपने आवास पर सम्मानित करेंगे।