ग्राम चुरबरा निवासी हरीशंकर का पुत्र रोहित(11) शुक्रवार की सुबह पशुबाड़े में बंधी भैैंस को पानी पिलाने के लिए कुएं की ओर जा रहा था। रोहित एक हाथ में बाल्टी लिए था। जबकि भैंस की रस्सी कमर में बांधे था।
रास्ते में बाल्टी गिरने से भैंस भागने लगी। कमर में रस्सी बंधी होने के चलते किशोर जमीन में गिरकर एक किमी तक घसिटता चला गया। ग्रामीणों ने भैंस का पीछा करते हुए किसी तरह उसे रोका। लेकिन तब तक किशोर बुरी तरह घायल हो गया।
परिजनों ने गंभीर रूप से घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा है।