फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी विजेता टीम के खिलाड़ी का स्वागत

विज्ञापन
परिवार के सदस्यों के साथ अनुभव अग्रवाल। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। मूलरूप से चरखारी निवासी अनुभव अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी विजेता टीम में खिलाड़ी के रूप में अहम भूमिका निभाई। शनिवार को कस्बा आगमन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। क्रिकेट प्रेमियों ने फूलमालाओं से लादकर खुशी जताई।
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला मध्यप्रदेश व मुंबई के बीच हुआ था। इसमें मध्य प्रदेश की टीम ने इतिहास रचते हुए 41बार की चैंपियन मुंबई टीम को हराया। फाइनल मुकाबले ने मध्य प्रदेश टीम के गेंदबाज चरखारी निवासी अनुभव अग्रवाल ने तीन विकेट हासिल कर टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। शनिवार को उनके चरखारी आगमन पर क्रिकेट प्रेमियों ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान डॉ. उमाशंकर तिवारी, रविंद्र पाठक, रमन गोस्वामी, प्रमोद अग्रवाल, कन्हैयालाल शामिल रहे। घर पहुंचने पर परिजनों ने अनुभव का स्वागत करते हुए आरती उतारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें