श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर में मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार से शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच कुलपहाड़ और छतरपुर टीम के बीच खेला गया। कुलपहाड़ ने 67 रन से मैच जीत लिया।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ थानाध्यक्ष श्रीनगर संजय शर्मा व जगदीश वर्मा ने फीता काटकर किया। कुलपहाड़ टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर के मुकाबले में कुलपहाड़ ने दो विकेट खोकर 122 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी छतरपुर टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और पूरी टीम आठ ओवर में 55 रन बनाकर आउट हो गई। कुलपहाड़ ने 67 रन से मैच जीत लिया। इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष संदीप यादव, रज्जू, सौरभ यादव, नीरज, मयंक सैनी, साजिद मंसूरी, रोहित आदि मौजूद रहे।