फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैलगाड़ी दौड़ में बंगरा की जोड़ी अव्वल

विज्ञापन
बैलगाड़ी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कस्बा में बुधवार को बैलगाड़ी दौड़ में बंगरा की जोड़ी ने बाजी मार ली। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने वाले बैलगाड़ी के मालिक को शील्ड, एलसीडी और 2100 नगद देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले बैलगाड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव शंकर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के सेमी फाइनल में खन्ना के सन्तोष यादव, बबेड़ी के रामऔतार, बंगरा के लल्ली यादव, महोबा के अरसद पहलवान व गुरदाहा के छोटे यादव के बैलों की जोड़ी ने प्रथम स्थान जीता।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला पांच प्रतिभागियों के बीच हुआ। इसमें लल्ली यादव के बैल प्रथम स्थान, छोटे यादव के बैलों को दूसरा और अरशद पहलवान के बैलों को तीसरा स्थान मिला। दूसरे स्थान वाले बैलों के मालिक को साइकिल,1100 रुपये व शाल दिया गया है। वहीं, तीसरे स्थान वाले को टीवी व 500 रुपये मिले। इस मौके पर थाना प्रभारी शिव आसरे, रामरतन कुमुद ,सुरेंद्र सिंह ,कुलदीप शुक्ला समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें