फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4500 ने आजमाया भाग्य, 1500 को नौकरी

विज्ञापन
काउंटरों में रजिस्ट्रेशन को उमड़ी बेरोजगारों की भीड़ - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। जिला सेवायोजन विभाग, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास मिशन के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को वीर भूमि राजकीय डिग्री कालेज में आयोजित वृहद रोजगार मेले में बेरोजगारों का हुजूम उमड़ा। विभिन्न कंपनियों की अलग-अलग चयन प्रक्रिया और साक्षात्कार की कसौटी पर 1500 ही खरे उतर सके। अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपे। नौकरी के लिए बेरोजगारों के आने का सिलसिला सुबह से शुरू हो गया था। डीएम सत्येंद्र कुमार, मिशन निदेशक व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण व सेवायोजन कुणाल सिल्कू की मौजूदगी में पंडित गणेश शंकर मिश्र न्यास के अध्यक्ष डॉ.राकेश मिश्रा ने शुभारंभ किया। महोबा जैसे छोटे जिले में इतना बड़ा रोजगार मेला आयोजित होना बड़ी बात है।
विज्ञापन

मेले में रोजगार पाने वाले अभ्यर्थियों को विधायक राकेश गोस्वामी व जिला पंचायत अध्यक्ष ममता रमेश यादव ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। डीएम, एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव व सीडीओ ने रोजगार मेले 15 पंजीयन काउंटरों का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि मेले में पंजीकृत बेरोजगारों को पात्रता के आधार पर जॉब दिया गया है। कहा कि जिले में अभी कौशल विकास मिशन से गवर्मेंट ट्रेनिंग पार्टनर्स को ही जोड़ा गया है। मिशन निदेशक व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण व सेवायोजन, कुणाल सिल्कू ने बताया कि प्रदेशभर में अधिक से अधिक लोगों को रोजगार दिलाने का अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी महोबा में रोजगार मेले आयोजित होंगे। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर, नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, एडीएम आरएस वर्मा, जिला सेवायोजन अधिकारी राममूर्ति आदि मौजूद रहे।
--
फोटो13 एमएएचपी 07 परिचय-श्रीकांत
आईटीआई पास हूं। रोजगार की आस में रोजगार मेले में आया था। जॉब सीकर्स एंड कीपर्स में साक्षात्कार दिया, लेकिन सफलता नहीं मिली। श्रीकांत, रिछा, पनवाड़ी
--
फोटो 13एमएएचपी 08 परिचय-राजेश कुमार
स्नातक उत्तीर्ण करने के बाद आईटीआई की ट्रेनिंग कर रहा हूं। रोजगार मेले में आर्कटिक इंडस्ट्रीज में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया, लेकिन बात नहीं बनी। राजेश कुमार, शेखनपुरा, महोबा
विज्ञापन

--
जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वीर भूमि राजकीय डिग्री कालेज में बेरोजगारों का रेला बढ़ता गया। सुबह 10 बजे 150 बेरोगजार अपना पंजीयन करा चुके थे। इसके बाद 11 बजे 400, दोपहर 12 बजे 1500, एक बजे 3500, तीन बजे 4000 व शाम पांच बजे तक 4500 बेरोजगार पहुंचे।
--
यह कंपनियां आईं
बोन इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, कैरियर ब्रिज स्किल , मेगा माइंड सैल्युसन, जैक मैन्युफैक्चर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ओम इंटर प्राइजेज, माइक्रो मैक्स, माइक्रो मैक्स लिमिटेड, श्री इंडिया बायोटेक समेत 32 कंपनियों ने बेरोजगारों को नौकरिया देने के लिए अपने स्टाल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें