महोबा। जिला अधिवक्ता समिति के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष पद के लिए 25 जनवरी को निर्वाचन होगा। जबकि शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर जहां तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद के लिए दो उम्मीदवारों में मुकाबला होने की उम्मीद है। अध्यक्ष पद के लिए भारत विशाल शुक्ला, रामप्रकाश अहिरवार व शिवनारायण मैदान में है। जबकि महामंत्री पद के लिए कोमल सिंह व सज्जन प्रसाद द्विवेदी के बीच टक्कर होगी। कोषाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार खरे, दशरथ प्रजापति व विनय कुमार राजपूत के बीच मुकाबला होगा।
चुनाव अधिकारी एमसी राजपूत ने बताया कि मतदान सुबह 10 से शाम चार बजे तक होगा। इसी दिन शाम को मतपत्रों की गणना व परिणाम घोषित किया जाएगा। जिला अधिवक्ता समिति के चुनाव में विभिन्न पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष पद पर राकेश कुमार अवस्थी, प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार, रोहित शर्मा, संयुक्त सचिव प्रशासनिक इशहाक अहमद, प्रकाशन वीरेंद्र कुमार, सीनियर सदस्य पर बलवीर व अरुण कुमार उपाध्याय और जूनियर सदस्य में दिव्या सिंह राजपूत, प्रदीप कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, दीपक, धर्मेंद्र कुुमार व उपेंद्र कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।