फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: विधानसभा चरखारी में जल्द बनेगा स्पोर्ट्स कॉलेज

Sat, 14 Feb 2026 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। नगर के कम्युनिटी हॉल में शनिवार को बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूर्व सांसद गंगाचरण राजपूत ने कहा कि विधानसभा चरखारी क्षेत्र में जल्द ही स्पोर्ट्स कालेज खुलने जा रहा है। इस विधान सत्र के बजट में सबसे अधिक ध्यान बुंदेलखंड का दिया गया है। छात्र पढ़ेगा तो बुंदेलखंड बढ़ेगा।
विज्ञापन

पूर्व सांसद ने कहा कि वर्तमान बजट में शहर से लेकर तहसील स्तर तक हवाई पट्टियां बनेंगी। सड़कों का विस्तार होगा और जल परिवहन पर भी फोकस किया जाएगा। बुंदेलखंड क्षेत्र शिक्षा का हब बनने जा रहा है, जिसमें युवाओं को कोटा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि धन अभाव के कारण कोई भी गरीब का बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश सरकार के बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य व रोजगार पर ध्यान दिया है। पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. कमलेश सक्सेना ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश का बजट तीन लाख 84 हजार करोड़ होता था। आज 912 लाख करोड़ से अधिक का बजट योगी सरकार ने दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्व में केंद्र का बजट 20 लाख करोड़ हुआ था, अब 59 लाख करोड़ का बजट केंद्र सरकार का है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने पांच लाख युवाओं को नौकरी दी है। पहले 12 हजार महिला पुलिस कर्मी थे, अब 44 हजार महिला पुलिस कर्मी हैं। 20 प्रतिशत महिलाओं को भर्ती किया गया है। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, नगर पंचायत अध्यक्ष वैभव अरजरिया, दिनेश गोस्वामी, मंडल अध्यक्ष माधव कुशवाहा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, योगेश मिश्रा, राकेश अरजरिया, भूपेंद्र सिंह चंदेल, दिनेश चौरसिया, राकेश भट्ट, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें