श्रीनगर (महोबा)। कस्बा अजनर में चल रहे एपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें काल भैरव क्लब ने वनविभाग क्लब को चार विकेट से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी और शील्ड देकर सम्मानित किया।
फाइनल मुकाबले ने वन विभाग क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 16 ओवर के मुकाबले में टीम ने सभी विकेट खोकर 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कालभैरव क्लब टीम की शुरुआत शानदार रही।
टीम के खिलाड़ी अभिजीत चंदेल ने 34 गेंदों में ताबड़तोड़ 64 रन की पारी खेली। जिससे कालभैरव क्लब ने 15.1 ओवर में छह विकेट खोकर मैच 155 रन बना लिए और ट्राफी अपने नाम की। अभिजीत चंदेल को 64 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ दी मैच चुना गया। शिवम यादव सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व राहुल वर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के खिताब से नवाजा गया। समापन के मौके पर सपा नेता विक्रम सिंह राजपूत ने विजेता टीम को ट्राफी सौंपी।