फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। ब्लॉक चरखारी के बम्हौरी कला गांव में आयोजित एक दिवसीय दंगल में पहलवानों ने दांवपेंच दिखाए। पहली कुश्ती में जालौन के घनश्याम ने हमीरपुर के मुकेश को हराया।
विज्ञापन

खरेला के पहलवान बबलू ने बांदा के सोहन, कैंथी के पहलवान रामबाबू ने कानपुर के राजू को पटकनी दी। इसके अलावा आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटी। प्रत्येक अच्छी कुश्ती पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजक ग्राम प्रधान दिलाशा यादव ने विजेता पहलवानों को शील्ड व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि चेतराम यादव, करन यादव, देवेंद्र समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें