फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरैया को बचाने के लिए लिया गया संकल्प

Sun, 20 Mar 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
पालिका में सभासदों को घोंसले देतीं चेयरमैन पुष्पा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौरैया संरक्षण दिवस को लेकर रविवार को पालिका में सभासदों को घाेंसले बांटे गए। इस मौके पर गौरैया को बचाने का संकल्प भी लिया गया। नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी ने कहा कि गिद्धों, के  विलुप्त होने के बाद  अब गौरैया संकट में है। इसे बचाने के लिए संरक्षण देने की जरूरत है।
विज्ञापन


चेयरमैन ने कहा कि गौरैया का विलुप्त होना चिंता का विषय है । सभासद इसराफील उर्फ मल्लन ने कहा कि खेतों में रासायनिक खादों के अधिक प्रयोग से गौरैया के दाना खाने के साथ ही खाद उसके मुंह में चली जाती है। इससे उसकी मौत हो जाती है।

सभासद राकेश सोनी, निधि त्रिपाठी, अरुण शुक्ला, श्याम पांडेय ने भी गौरैया बचाने के लिए सुझाव दिए। पालिका अध्यक्ष ने सभासदों को 10-10 घोंसले वितरित कर गौरैया को संरक्षित करने की अपील की।
विज्ञापन


चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में गौरैया संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया। यहां  मुख्य अतिथि शिवकुमार गोस्वामी ने गौरैया संरक्षण पर जोर दिया। इन्हाेंने कहा कि गौरैया दिवस 30 मार्च 2010 से मनाया जा रहा है। सभी गौरैया संरक्षण का प्रयास करें। इस मौके पर वन रेंज अधिकारी कमला प्रसाद, सविता गुप्ता, रागिनी मिश्रा, इसराइल, शकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें