विजेता टीम को ट्राफी देते मुख्य अतिथि
- फोटो : MAHOBA
खरेला (महोबा)। कस्बे के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज ग्राउंड में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में पंचमपुरा टीम ने खरेला को तीन विकेट से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। आयोजन समिति की ओर से विजेता शील्ड व 11 हजार रुपये नगद देकर पुरस्कृत किया गया।
खरेला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में 152 रन बनाए। कप्तान शानू सिंह ने 43 और पुष्पेंद्र सिंह ने 24 रनों का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंचमपुरा की टीम ने आवश्यक रन 16.5 ओवरों में सात विकेट खोकर बना लिए। इसमें कप्तान साहब सिंह ने 34 और भइया राजा ने 36 रन बनाए। बेहतर प्रदर्शन करने वाले दीपू राजा को मैन आफ द मैच मिला।
मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव ने विजेता टीम को ट्राफी व 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को ट्राफी के साथ 5,100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जितेंद्र यादव, सुशील मिश्रा, अनुपम सिंह आदि मौजूद रहे।