फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने चेक की भोजन की गुणवत्ता

विज्ञापन
कैंटीन का निरीक्षण करते एसपी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। शुक्रवार के पुलिस लाइन में परेड लेने के बाद एसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कैंटीन पहुंच कर पुलिस कर्मियों को मिलने वाले खाने की गुणवत्ता जांच की। इसके साथ ही लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के टर्न आउट को भी देखा।
विज्ञापन

एसपी ने पुलिस लाइन परिसर में खड़े वाहनों के साथ ही साफ-सफाई के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों के आवासों, बैरकों का भी निरीक्षण किया। कर्मचारियों से उनकी समस्याओं को जाना। संबंधित अफसरों को समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सीओ लाइन रामप्रवेश राय समेत कई पुलिस अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें