फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने गरीबों और किसानों के लिए काम किया

Thu, 25 Dec 2014 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सभा सांसद डॉ. चंद्रपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीबों, किसानों और मजदूरों के लिए काम किया है। गरीबों के लिए तमाम योजनाएं चलाई गई हैं। कहा कि 40 लाख लोगाें को समाजवादी पेंशन का लाभ दिया जा रहा है।
विज्ञापन


गरीबों को लोहिया आवास मयस्सर कराए जा रहे हैं और प्रदेश के किसानों का 50 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया है। बुंदेलखंड के किसानों के लिए प्रदेश सरकार अलग कृषि नीति बना रही है। इससे यहां के किसानों को लाभ मिलेगा।
राज्य सभा सांसद बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में सम्मान समारोह के मौके पर बोल रहे थे। कहा कि सपा सरकार ने किसानों की सींच माफ की है और उनका दुर्घटना बीमा एक लाख से बढ़ाकर पांच लाख रुपये किया है।
विज्ञापन


कहा कि समाजवादी एंबुलेंस चलाकर एक्सीडेंट में घायल लोगाें को अस्पताल तक पहुंचाने का काम सपा सरकार ने किया है।

राज्य सभा सांसद विशंभर निषाद ने कहा कि सपा सरकार गरीबों और किसानों की सरकार है। सपा शासन में सभी वर्गों का ख्याल रखा जा रहा है। उन्हाेंने कहा कि काला धन वापस लाने और देश में विकास की गंगा बहाने का झूठा वादा करके सत्ता हथियाने वाले लोगाें को अब जनता समझ र्गई है।

इसका 2017 में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी। कहा कि अब झूठे वादे और चीखने चिल्लाने से काम नहीं चलेगा। धरातल पर कुछ दिखाने की जरूरत है।
 
इस अवसर पर हमीरपुर-महोबा जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह यादव, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, चौधरी छत्रपाल यादव, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष रामाधार सिंह राजपूत, चरखारी विधायक कप्तान सिंह राजपूत ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम आयोजक प्रान सिंह यादव ने अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

इससे पहले जिलाध्यक्ष बाबू मंसूरी, पूर्व जिलाध्यक्ष शोभालाल यादव, अजयराज यादव, पुष्पराज सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश यादव, अमित यादव, रामदयाल नरवरिया, विधान सभा अध्यक्ष प्रान सिंह ने राज्यसभा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव और विशंभर निषाद का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें