फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की तैयारियां पूरी, जगमगा रहे गिरिजाघर

Thu, 25 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रभु यीशु के जन्मदिन को लेकर ईसाई समुदाय में खासा उत्साह है। 25 दिसंबर को चर्च में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। त्योहार के मद्देनजर गिरिजाघर को रंगाई पुताई के बाद बिजली की आकर्षक सजावट कर सजाया गया है।
विज्ञापन


क्रिसमस डे को लेकर संत जोसफ स्कूल के बच्चे सेंटा क्लाज बन रहे हैं, उन्हें बड़े दिन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए ईसाई समुदाय द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

यही नहीं शाम को गिरिजाघर में प्रार्थना के साथ-साथ ड्रामा व अन्य कार्यक्रम किए जा रहे हैं। मिशन चौराहे पर स्थित गिरिजाघर, संत जोसफ स्कूल परिसर और गिरिजाघर, क्रिश्चियन कॉलेज में स्थित गिरिजाघराें में भव्य सजावट कर आकर्षक रूप प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

जिले में पर्व के प्रति ईसाई समुदाय में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। गिरिजाघर के अलावा घराें पर भी ईसाई समुदाय के लोग बिजली की भव्य सजावट कर रहे हैं। गिरिजाघर के पादरी लेखराज ने बताया कि गिरिजाघर में 25 दिसंबर को सुबह प्रार्थना होगी। इसके बाद बाइबिल का पाठ किया जाएगा और दोपहर तक धार्मिक कार्यक्रम चलते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें