पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करतीं एसपी सुधा सिंह
- फोटो : MAHOBA
महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने गुरुवार को कंट्रोल रूम, डॉयल 112 व फायर स्टेशन का औचक निरीक्षक किया। इस दौरान एसपी ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। आरआई रेडियो स्वतंत्रगिरी से बातचीत कर खराब पड़े वायरलेस सेट को कमेटी बनाकर कंडम कराए जाने की प्रक्रिया कराने के निर्देश दिए।
डॉयल 112 कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसपी ने जिले में संचालित 112 की सभी गाड़ियों की लोकेशन जांची। साथ ही उनके रूटचार्ट को भी देखा। निर्देश दिए कि डॉयल 112 गाड़ियों की उपस्थिति जनता के बीच बनी रहनी चाहिए। जिससे क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा का भावना का अहसास हो। फायर सर्विस स्टेशन के निरीक्षण में प्रभारी फायर सर्विस देवेश तिवारी से
संवाद स्थापित कर जानकारी ली। कहा कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर गाड़ियां रवाना की जाए। जिससे समय रहते आग की घटना पर काबू पाया जाए। सभी शाखाओं के अभिलेखों की जांच के बाद उन्होंने खराब पड़े पुराने सामान की सूची बनाकर कंडम कराए जाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीओ सिटी रामप्रवेश राय, पीआरओ राजेश मौर्य के अलावा सभी शाखाओं के अधिकारी मौजूद रहे।