फोटो 20 एमएएचपी 15 परिचय-जिला अस्पताल में डाॅक्टर को दिखाने के लिए बोरी से मृत सांप निकालता बेट
महोबा/श्रीनगर। थाना श्रीनगर के ननौरा गांव में खेत में सो रहे किसान को सर्प ने काट लिया। किसान ने सर्प को लाठी से पीटकर मार डाला। बाद में बेटा मृत सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर को दिखाते हुए बोला कि इसी ने पिता को डसा है, इलाज कीजिए। वृद्ध को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है।
ननौरा गांव निवासी उत्तम नायक (60) बुधवार की रात खेत में बने टिनशेड के नीचे सो रहे थे। देर रात उनके हाथ में सर्प ने काट लिया। नींद खुलने पर पास में सांप दिखा। उन्होंने डंडे से कुचलकर मार डाला। सूचना पर पहुंची बेटा मनोज कुमार मृत सांप को बोरी में भरकर पिता का इलाज कराने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर को मृत सांप दिखाने पर मौजूद अन्य मरीज व तीमारदार चौंक गए। इमरजेंसी में तैनात डॉ. नवीन चौहान ने बताया कि वृद्ध की हालत में सुधार है। इलाज किया जा रहा है।