पुलिस लाइन में रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि को सलामी देतीं टोलियां।
- फोटो : पुलिस लाइन में रिहर्सल के दौरान मुख्य अतिथि को सलामी देतीं टोलियां।
महोबा। गणतंत्र दिवस को लेकर तैयारियां तेज हो गईं है। शुक्रवार को पुलिस लाइन में अलग अलग टोलियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल किया। इस दौरान एसपी पलाश वंशल ने निरीक्षण कर कुछ खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए। 26 जनवरी काे पुलिस लाइन में परेड़ के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस बार जल तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहेगा।
परेड में क्षेत्राधिकारी हर्षिता गंगवार ने परेड कमांडर के रूप में टोलियों के साथ मुख्त अतिथि पुलिस अधीक्षक को सलामी दी। इसके बाद एसपी ने परेड का बारीकी से निरीक्षण किया। परेड में सिविल पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी की टोलियां शामिल रहीं। इसके अलावा मोटरसाइकिल दस्ता, कमांडो दस्ता, नारी सशक्तिकरण दस्ता, डायल-112 मोबाइल, रेडियो मेंटीनेंस मोबाइल, फील्ड यूनिट दस्ता, दंगा निरोधक दस्ता, अग्निशमन दस्ता ने प्रतिभाग किया। मंच का संचालन शिक्षिका अपर्णा ऩायक ने किया। इस मौके पर अपर एसपी वंदना सिंह, सीओ सिटी दीपक दुबे, पीआरओ अरविंद सिंह गौर, आरएसआई नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।