फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज सेवा कर ग्राम स्वराज्य स्थापित करें

Wed, 10 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मां चंद्रिका महाविद्यालय की छात्राआें ने गांव में  रैली निकलकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में एसपी ने समाजसेवा से ग्राम स्वराज्य स्थापित कर आदर्श प्रस्तुत करने की नसीहत दी।
विज्ञापन



उन्होनेे कहा महात्मा गांधी के स्वराज्य आंदोलन में महिलाओं का विशेष योगदान था। पुलिस अधीक्षक हरिश्चंदर मंगलवार को ग्राम रहेलिया में मां चंद्रिका महिला महाविद्यालय के आठ दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवेेेे दिनं आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।


उन्होनेे कहा देश की सबसे छोटी इकाई ग्राम के सर्वागीण और संस्कारिक विकास की जरूरत पर बल देते हुए कहा महात्मा गांधी ने आदर्श ग्राम स्वराज्य का सपना देखा था। उन्होंने महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा  ग्राम स्वराज्य के निर्माण में महिलाएं आदर्श साबित हुई थी।
विज्ञापन



निष्ठा और लगन में अग्रणी रहने के कारण समस्याओं से जूझने के बाद देश में सर्वाधिक महिलाएं आईएएस अधिकारी बनी। महिलाएं ईमानदारी और समर्पण की मिसाल है। विचार गोष्ठी में प्रबंधक अरविंद सिंह कछवाह ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं,  शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर लाभान्वित  करने का आह्वान किया।


संरक्षक डा. एसपी सिंह सहित कई वक्ताओं ने ग्राम स्वराज्य की अवधारणा पर  विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कार्यवाहक प्राचार्य मोहम्मद राईन, कार्यक्रम अधिकारी डा. ज्योति सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें