फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन न मिलने पर लगाया जाम

Tue, 09 Feb 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटेदार के दो महीने से राशन नहीं देने से गुस्साए ग्रामीणों ने झांसी- मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम में वाहनों के फंसने से एक घंटे तक हाईवे पर यातायात ठप रहा।  इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कोतवाली प्रभारी ने ग्रामीणों को किसी तरह समझा बुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन




जाम खुलते ही एक घंटे से परेशान हो रहे यात्रियों ने राहत की सांस लीं। खाद्य सुरक्षा बिल के तहत 50 फीसदी ग्रामीणों के नाम फीड न होने से लोगों को राशन सामग्री नहीं मिल रही है। कोटेदार सूची में नाम न होने की बात कहकर बिना राशन दिए लोगों को भगा देता है।


इससे नाराज होकर 50 से ज्यादा ग्रामीणों ने मंगलवार को झांस-ी मिर्जापुर हाईवे पर धरना देकर जाम लगा दिया। जाम लगने से महोबा से पनवाड़ी, राठ हरपालपुर और झांसी आने जाने वाले कई वाहन फंस गए।  सबसे ज्यादा परेशानी बस से सफर करने वाले लोगों को उठानी पड़ी।
विज्ञापन



जाम लगाए जाने की सूचना मिनले पर मौके पर पहुंचे कुलपहाड़ कोतवाली प्रभारी सतीश चंद्र शुक्ला से ग्रमीणों की नोकझोंक हुई। हालांकि कोतवाल के समझाने पर लोग अपने घर चले गए। संतोष कुमार, नंद किशोर, रामसहांय, श्रीपत, पुष्पेंद्र और नंदू सहित कई ग्रामीणों ने बताया  दो महीने से कोटेदार राशन नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें