महोबा। बिजली निगम की ओर से बिजली बिल राहत योजना के तहत अब तक 570 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीयन कराया। इन उपभोक्ताओं से 35 लाख रुपये वसूले गए।
शहरी फीडर क्षेत्र में मंगलवार को आल्हा चौक, पसवारा, करहराकलां, भटेवरा और मामना में शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 95 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीयन कराया। इस दौरान बकायेदार उपभोक्ताओं से 5.50 लाख रुपये वसूले गए। अधिशासी अभियंता अजय कुमार सविता ने उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया और बिजली बिल राहत योजना के प्रति जागरूक किया।
शिफ्ट किए गए सड़क पर लगे बिजली पोल
महोबा। शहर के मुख्य मार्ग पर डीएवी इंटर कॉलेज के पास सड़क पर स्थापित बिजली के पोल शिफ्ट किए गए। इस दौरान आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। डीएम गजल भारद्वाज ने बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिए थे कि सड़क पर लगे पोल को शिफ्ट किया जाए। इसके तहत बिजली निगम की ओर से खंभे को शिफ्ट कराया गया।