फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सब्जी की फसलों का हब बनेगा महोबा

Wed, 10 Dec 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अब सब्जी की पैदावार का हब बनेगा। कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में तैयार की गई हाईटेक नर्सरी से मंगलवार को नर्सरी में एक दिन में सात हजार पौधों की बिक्री हुई जबकि एक किसान ने 10 हजार पौधे रोपित किए जाने की बुकिंग कराई। ऐसे में अब जनपद महोबा में सब्जी उत्पादन का दायरा बढ़ेगा। पैदावार बढ़ने पर यहां उपजाई जाने वाली सब्जी का दूसरे जिलों के लिए निर्यात किया जाएगा।
विज्ञापन

उद्यान विभाग की ओर से कृषि विज्ञान केंद्र बेलाताल में डेढ़ करोड़ की लागत से एक हेक्टेयर में हाईटेक नर्सरी तैयार की गई है। नर्सरी में हाईब्रिड तरीके से पौध तैयार किए जा रहे हैं। यह नर्सरी ऑफ सीजन फसलों की पौध तैयार करने के हिसाब से बनाई गई है। नर्सरी का तापमान पौधों की जरूरत से हिसाब से बढ़ाया व घटाया जा सकता है। जिससे यह पौध औसतन 15 दिन में तैयार हो जाती है। उद्यान विभाग की ओर से कुछ दिन पहले बैगन, मिर्च, टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, ब्रौंकली आदि के पौधों की बोआई की गई थी। अब यह पौध तैयार हो गई है।

अब तरबूज व खरबूज के पौधे होंगे रोपित
महोबा। जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि हाईटेक नर्सरी में अब तरबूज, खरबूज, खीरा, तरोई, लौकी आदि के करीब 80 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। 15 दिन में यह पौध तैयार होंगे। किसानों को जनवरी माह में यह पौध उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे ऑफ सीजन में ही माह फरवरी में किसान को तरबूज, खरबूज की फसल का उत्पादन मिलने लगेगा। ऐसे में समय से पहले किसानों की फसल की उपज तैयार होगी और तरबूज व खरबूज के बेहतर दाम मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें