फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बिना नंबर प्लेट खड़े छह ओवरलोड वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में ओवरलोड वाहनों के संचालन पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार को परिवहन व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। बांदा तिराहे के पास महोबा रोड स्थित एक निजी मैदान में खड़े बिना नंबर प्लेट के पांच ओवरलोड वाहनों को टीम ने कब्जे में लिया। वहीं खजुरिहा-पहरा मार्ग पर बिना प्रपत्र के संचालित एक ओवरलोड डंपर भी पकड़ा गया।
विज्ञापन


ओवरलोड वाहनों के खड़े होने की सूचना पर एआरटीओ प्रवर्तन फराज अहमद सिद्दीकी, यात्री कर अधिकारी नरेंद्र सिंह और खनिज इंस्पेक्टर जितेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मैदान में खड़े पांचों वाहनों में कोई चालक या अन्य व्यक्ति मौजूद नहीं मिला। इस कारण वाहनों के प्रपत्रों की जांच नहीं हो सकी। अधिकारियों ने सभी वाहनों को कब्जे में ले लिया। टीम के पहुंचने से पहले पांच ओवरलोड वाहन मौके से निकल गए। उधर, थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें