फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: अवैध आरा मशीन पर वन विभाग का छापा, मशीन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। ब्लॉक कबरई के रैपुरा गांव में शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित आरा मशीन पकड़ी। टीम ने मशीन जब्त कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभागीय वनाधिकारी देवाशीष जेना के निर्देश पर क्षेत्रीय वनाधिकारी राजू श्रीवास के नेतृत्व में टीम ने गांव में संचालित आरा मशीन कारखाने पर छापा मारा। इस दौरान मशीन चालू हालत में मिली। संचालक मनोज विश्वकर्मा से लाइसेंस मांगा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर टीम ने मशीन जब्त कर रेंज कार्यालय में जमा करा दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें