फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ओवरलोड छह ट्रक सीज, एक निजी बस का चालान

Mon, 02 Mar 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। परिवहन विभाग ने ओवरलोड वाहनों की शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एआरटीओ दयाशंकर ने टीम के साथ कुलपहाड़ और पनवाड़ी क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ओवरलोड छह ट्रकों का सीज किया गया जबकि परमिट न दिखाने पर एक निजी बस का चालान किया गया। इस कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

सोमवार को एआरटीओ ने कुलपहाड़ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहनों को खड़ा कराकर चेकिंग की गई। तब तीन ट्रक ओवरलोड मिले। जिन्हें सीज करते हुए कुलपहाड़ कोतवाली में खड़ा कराया गया। इसके बाद उन्होंने पनवाड़ी क्षेत्र में चेकिंग की। जहां तीन ट्रक ओवरलोड मिले। तीनों ओवरलोड ट्रकों को सीज करते हुए पनवाड़ी थाने में खड़ा कराया गया। इसके साथ ही एक बस चालक से परमिट की मांग की गई। बस चालक परमिट नहीं दिखा सका। तब बस का चालान किया गया। एआरटीओ ने कहा कि वाहन चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। ओवरलोड ट्रकों व बिना परमिट बसों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।

बालू से भरा ओवर लोड डंपर सीज
कुलपहाड़। पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को बालू से भरे एक डंपर को सीज किया है। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन के खिलाफ अभियान चलाया गया। नायब तहसीलदार पंकज गौतम व मुकुल कुमार ने पुलिस टीम के साथ पनवाड़ी-महोबा रोड पर बालू से भरा एक डंपर रोका। डंपर चालक मौके पर कोई वैध प्रपत्र नहीं दिखा सका। जिस पर डंपर को कोतवाली में खड़ा कराते हुए सीज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें