फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में छह घायल

Mon, 16 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी करन (22) पुत्र लल्लू अपने साथी कमलेश (20) पुत्र मुन्ना के साथ बाइक से मकरबई से महोबा आ रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में कानपुर-सागर हाइवे पर कबरई के समीप पहुंचते ही सामने से आ रहे साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित हो गई और बाइक सवार गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें राहगीरों और ग्रामीणाें ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

दूसरी घटना झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर थाना महोबकंठ के सामने घटी। कनकुआ प्रतिनिधि के अनुसार, पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के कटारे का पुरवा निवासी नन्ही बाई (60) अपने नाती मानवेंद्र (10) व मोहन (35) के साथ बाइक से ग्राम दिदवारा से छतरपुर जा रही थी।
विज्ञापन


थाना महोबकंठ के सामने पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रैक्टर से क्रॉसिंग दौरान बाइक असंतुलित हो गई और आगे पैदल जा रही महोबकंठ निवासी सुंतिया (70) को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे जाकर गिर गई। सुुंतिया व बाइक सवार तीनाें लोग घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें