फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या

Mon, 16 Feb 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्र्राम कौहारी में कहासुनी हो जाने पर एक ग्रामीण ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने हत्या के आरोपी को दबोच लिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनाें ने थाना कबरई में हुकुम सिंह के खिलाफ दर्ज करा दी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


ग्राम कौहारी निवासी अजय (25) का गांव के ही हुकुम सिंह के घर आना जाना था। इस पर हुकुम सिंह ने उसे कई बार घर आने से मना किया। इस पर अजय हुकुम सिंह की गैर मौजूदगी में घर जाने लगा, जिसकी हुकुम सिंह को काफी दिनाें तक भनक नहीं लगी।

रविवार को हुकुम सिंह दूसरे गांव गया हुआ था। तभी अजय उसके घर जा धमका। इसी बीच हुकुम सिंह भी घर आ गया। यहां अजय को देखकर आग बबूला हो गया।

हुकुम सिंह ने युवक से घर आने को मना करने के बाद भी घर पर देखा तो जमकर हड़काया। इस पर दोनों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर हुकुम सिंह ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया और दरवाजे के पास उस पर ताबड़तोड़ वार किए। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी कर हुकुम सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को पुलिस अधीक्षक केके गहलोत ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें