फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटो की आमने-सामने भिड़त में छह घायल

Fri, 02 Sep 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में किड़ारी फाटक के समीप आटो की आमने-सामने भिडंत में आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य घटना में क्रूजर वाहन की टक्कर से भाजपा के जिला महामंत्री लहूलुहान हो गए। शुक्रवार की दोपहर एक आटो आधा दर्जन से अधिक सवारियां भरकर
विज्ञापन


कबरई की ओर जा रहा था। रास्ते में किड़ारी फाटक के समीप सामने से आए दूसरे आटों से आमने सामने भिड़त हो गई। जिससे कबरई की ओर जा रहे आटो में सवार चालक भोला (30), मुन्नालाल, सीतादेवी, व सीतादेवी का पांच वर्षीय मासूम अभय, राजाराम सहित आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया

गया। एक अन्य घटना में शहर में आई धम्म चेतना यात्रा में शामिल होकर कस्बा खरेला जा रहे भाजपा के जिला महामंत्री अवधेष गुप्ता को कीरत सागर के समीप तेज रफ्तार क्रूजर वाहन ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें